श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सरावन मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
जालौन : श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थाना गोहन क्षेत्रान्तर्गत स्थित सरावन मन्दिर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में की गई सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।