मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ, जालौन में हुआ सजीव प्रसारण

जालौन : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ, जालौन में हुआ सजीव प्रसारण

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जनपद जालौन में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा 26 शिक्षकों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।

यह योजना जनपद के 4 हजार से अधिक उच्च शिक्षा सेवा के शिक्षकों एवं उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। योजना के माध्यम से शिक्षकों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को उनके हित में एक सराहनीय पहल बताया।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS