मिशन शक्ति अभियान 5.0 के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को किया गया सम्मानित

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को किया गया सम्मानित

उरई, जालौन : दिनांक 19.03.2026 से 07.04.2026 तक संचालित "मिशन शक्ति अभियान 5.0 द्वितीय चरण" के अंतर्गत जनपद जालौन में महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण एवं जागरूकता को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया गया। इस अभियान में महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा परिषद, पुलिस विभाग तथा समाजसेवियों ने मिलकर महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किए और उन्हें जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया।

अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को सम्मानित करने हेतु रानी लक्ष्मीबाई सभागार, उरई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभी चयनित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि "मिशन शक्ति अभियान" महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी विभागों के समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने पर बल दिया। अभियान के अंतर्गत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर, कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

समारोह के अंत में सभी सम्मानित व्यक्तियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और समाज में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS