मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
उरई, जालौन : #MissionShakti5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एण्टीरोमियो टीम एवं महिला बीट अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी प्रावधानों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट जैसे नए प्रकार के अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन
