मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती, नियमित सैंपलिंग के निर्देश
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ अपमिश्रित व मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के दृष्टिगत विकास भवन उरई स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान निर्देश दिए गए कि बाजार में बिक रहे दूध, फल, सब्जी, मसाले, बेसन व खाद्य तेल आदि की नियमित सैंपलिंग कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी न होने दी जाए। साथ ही मिलावटखोरों व कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थोक एवं फुटकर विक्रेताओं पर निरंतर निगरानी रखी जाए, जिससे आम जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।