गूगल मीट के माध्यम से पुलिस अधीक्षक जालौन ने की वर्चुअल जनसुनवाई

गूगल मीट के माध्यम से पुलिस अधीक्षक जालौन ने की वर्चुअल जनसुनवाई

उरई, जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। साथ ही सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS