महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, भूरेश्वर महादेव मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, भूरेश्वर महादेव मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना गोहन क्षेत्र के ग्राम सरावन स्थित भूरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में लगने वाले मेले का स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई तैयारियों का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, महिला सुरक्षा, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS