मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान अनेक केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, श्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य मंत्रीगणों से उनके निवास जाकर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के परिजनों से भी भेंट की।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रीगण को बधाई एवं मंगल कामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके मंत्रालय के सहयोग से मध्यप्रदेश में प्रगति के नए आयाम खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हरियाणा स्टेट गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य भेंट कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भी उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और उन्हें मंगलकामनाएं दीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से भी उनके निवास पर भेंट कर मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी जी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी सौजन्य भेंट की है।


मुख्यमंत्री डॉ यादव ने की अनेक मुख्यमंत्रियों से भेंट


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली में आज असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा सरमा से भी भेंट की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कल रविवार की रात्रि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्रीगणों के शपथ विधि समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS