स्कूल न जाने वाले बच्चों की भी होगी जाँच, 17 अप्रैल से चलेगा दस्तक अभियान

दस्तक अभियान में लोगों को जागरुक करने के साथ कोरोना लक्षण वाले मरीजों को खोजेगी टीमें

स्कूल न जाने वाले बच्चों की भी होगी जाँच, 17 अप्रैल से चलेगा दस्तक अभियान


जालौन : संचारी रोग दस्तक अभियान में लोगों को जागरुक करने के साथ कोरोना के लक्षण वाले मरीज भी खोजे जायेंगे| इसमें वयस्कों सहित स्कूल न जाने वाले बच्चों की की भी जाँच की जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोविड के लक्षण वालों की जानकारी अपने अधिकारियों के माध्यम से संबंधित विभाग को देगी।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभी संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को जागरुक करने का काम  किया जा रहा है। अभियान में नोडल विभाग स्वास्थ्य विभाग है। इसके अलावा पंचायती राज, नगर विकास, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि, सिंचाई, सूचना, दिव्यांगजन जैसे 11 विभागों को सहभागी बनाया गया है। यह विभाग अपने स्तर से जागरूकता फैला रहे हैं। शिक्षा विभाग ने अभी तक लक्ष्य का 74 प्रतिशत बच्चों को जागरुक करने का काम किया है। स्वच्छ भारत मिशन और शुद्ध पेयजल के बारे में 99 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। 


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर बोर्न डिजीज डॉ अरविंद भूषण ने बताया कि 17 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू हो रहा है। दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाकर परिवार के सदस्यों की जानकारी लेंगी। इसके साथ निर्धारित फार्मेट पर पूरा विवरण भरेगी। इसमें यदि किसी व्यक्ति को कोविड के लक्षण, सर्दी, बुखार या गले की खरास संबंधी समस्या है तो आशा कार्यकर्ता उस सदस्य की कोरोना जांच के लिए मदद करेगी। मरीज के पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन के साथ निगरानी समितियों को भी जागरूक सूचना देंगी।


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एसडी चौधरी ने बताया कि टीम को दस्तक अभियान में टीबी रोगियों की भी खोज करनी है। साथ ही हीट स्ट्रोक के बारे में भी जागरुक करना है। इसके अलावा स्कूल न जाने वाले बच्चों के बारे में भी हर परिवार के सदस्यों से जानकारी लेनी है। साथ ही लोगों को कोविड की जांच कराने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा उन्हें मास्क लगाने, स्वच्छता अ​पनाने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान की रोजाना मानीटरिंग होगी। शुक्रवार तक जिले में 42 कोरोना के मामले आ चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS