होली पर्व के लिए शहर वासियों को अस्थाई विक्रय केन्द्र से सशुल्क मिलेगी जलाऊ लकड़ी

होली पर्व के लिए शहर वासियों को अस्थाई विक्रय केन्द्र से सशुल्क मिलेगी जलाऊ लकड़ी


भोपाल : भोपाल शहर के रहवासियों को होली पर्व के लिए 9 स्थान पर अस्थाई लकड़ी विक्रय केन्द्रों से सशुल्क जलाऊ लकड़ी उपलब्ध होगी।


वन संरक्षक सामान्य वन मण्डल भोपाल श्री आलोक पाठक ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थान पर स्थापित 9 विक्रय केन्द्र पर कुल 125 क्विंटल जलाऊ लकड़ी उपलब्ध रहेगी, जिसे आमजन 7 मार्च को सुबह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे। इन अस्थाई विक्रय केन्द्र पर वनपाल, उप वनपाल और वन रक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS