जालौन : हीट स्ट्रोक में न बरतें लापरवाही, एंबुलेंस की मदद लें और जल्द पहुंचें अस्पताल

जालौन : हीट स्ट्रोक में न बरतें लापरवाही, एंबुलेंस की मदद लें और जल्द पहुंचें अस्पताल  बढ़ते तापमान में बरतें सावधानी नहीं तो हो सकते हैं बीमार    जालौन : वर्तमान में जिले का तापमान 45 डिग्री के आस-पास चल रहा है। भीषण गर्मी से पूरा बुंदेलखंड जूझ रहा है। तेज लू की चपेट में लोग आ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने लोगों को लू और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सावधान रहने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक की स्थिति में तत्काल 108 नंबर की एंबुलेंस की सहायता लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराएं। उन्होंने बताया कि बेवजह धूप में न निकलें। जरूरी काम सुबह नौ बजे से पहले और शाम को छह बजे के बाद निपटाने की कोशिश करें।  कमजोर, बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती  सुबह दस बजे से छह बजे तक अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। यदि घर से बाहर निकलना जरूरी है तो खाली पेट न निकलें। समय -समय पर पानी पीते रहें। तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। गर्म पेय पदार्थों का सेवन न करें। ध्रूमपान न करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर ही निकलें। सिर में गमछे का प्रयोग करें। अधिक तापमान का प्रभाव शरीर पर होने के कारण थकान महसूस होना, अत्यधिक पसीना आना, सिरदर्द होना आदि लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में ठंडी जगह पर आराम करें, तरल पदार्थों का सेवन करें। एक दो दिन में यह स्थिति ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक की स्थिति में पसीना आना बंद हो जाता है। चक्कर, सुस्ती, बेहोशी जैसी स्थिति होती है। जी मिचलाता है और शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसीस्थितिमेंतत्काल ठंडे पानी से सिंकाई करें और तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर शीघ्रता से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार कराएं  अन्यथा खतरा हो सकता है।    लू और हीट स्ट्रोक में अंतर  लू और हीट स्ट्रोक में फर्क होता है।  हीट स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति लगातार हीट या गर्मी में रहने के कारण अचेत हो जाता है। जब तेज हवा में  गर्मी  आ जाती है तो व्यक्ति के शरीर का तापमान बढ़ जाता है।  इसमें हीट स्ट्रोक की तरह बेहोशी या चक्कर आने की समस्या नहीं होती है। लू लगने से शरीर का तापमान अधिक बढ़जाता है। लू लगने वाले व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा

जालौन : हीट स्ट्रोक में न बरतें लापरवाही, एंबुलेंस की मदद लें और जल्द पहुंचें अस्पताल

बढ़ते तापमान में बरतें सावधानी नहीं तो हो सकते हैं बीमार


जालौन : वर्तमान में जिले का तापमान 45 डिग्री के आस-पास चल रहा है। भीषण गर्मी से पूरा बुंदेलखंड जूझ रहा है। तेज लू की चपेट में लोग आ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एनडी शर्मा ने लोगों को लू और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सावधान रहने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक की स्थिति में तत्काल 108 नंबर की एंबुलेंस की सहायता लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराएं। उन्होंने बताया कि बेवजह धूप में न निकलें। जरूरी काम सुबह नौ बजे से पहले और शाम को छह बजे के बाद निपटाने की कोशिश करें।  कमजोर, बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती  सुबह दस बजे से छह बजे तक अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। यदि घर से बाहर निकलना जरूरी है तो खाली पेट न निकलें। समय -समय पर पानी पीते रहें। तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करें। गर्म पेय पदार्थों का सेवन न करें। ध्रूमपान न करें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर ही निकलें। सिर में गमछे का प्रयोग करें। अधिक तापमान का प्रभाव शरीर पर होने के कारण थकान महसूस होना, अत्यधिक पसीना आना, सिरदर्द होना आदि लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में ठंडी जगह पर आराम करें, तरल पदार्थों का सेवन करें। एक दो दिन में यह स्थिति ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक की स्थिति में पसीना आना बंद हो जाता है। चक्कर, सुस्ती, बेहोशी जैसी स्थिति होती है। जी मिचलाता है और शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसीस्थितिमेंतत्काल ठंडे पानी से सिंकाई करें और तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर शीघ्रता से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार कराएं  अन्यथा खतरा हो सकता है।


लू और हीट स्ट्रोक में अंतर

लू और हीट स्ट्रोक में फर्क होता है।  हीट स्ट्रोक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति लगातार हीट या गर्मी में रहने के कारण अचेत हो जाता है। जब तेज हवा में  गर्मी  आ जाती है तो व्यक्ति के शरीर का तापमान बढ़ जाता है।  इसमें हीट स्ट्रोक की तरह बेहोशी या चक्कर आने की समस्या नहीं होती है। लू लगने से शरीर का तापमान अधिक बढ़जाता है। लू लगने वाले व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार भी हो सकते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS