जालौन: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित शहीद व्यापारी भाइयों की याद में विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

जालौन: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित शहीद व्यापारी भाइयों की याद में विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन द्वारा आयोजित शहीद व्यापारी भाइयों की याद में विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण कार्यक्रम स्थान अर्चना महेश्वरी इंटर कॉलेज झांसी रोड उरई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रदेश महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ के नेतृत्व में जनपद जालौन की जिलाधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक जालौन यशवीर सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में उपस्थित पदाधिकारी बंधुओं से कहा कि पेड़ ही जीवन है हम सभी को साल में कम से कम एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए पेड़ों की ना होने की वजह से ऑक्सीजन की भारी कमी हुई है उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे ऑक्सीजन की कमी से काफी लोग आहत हुए है इसलिए आप सभी का नैतिक कर्तव्य है कि पेड़ अवश्य लागये सही मायने में यही सच्चा पर्यावरण दिवस है। 

उपस्थित कप्तान साहब ने भी पदाधिकारी बंधु एवं लोगों से पेड़ों के प्रति जागरूक होने के लिए कहा है उन्होंने कहा कि पेड़ को लगाने के बाद उसकी उचित देखरेख भी करे जिससे कि पेड़ो को भी उचित जीवन मिल सके।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने एवं कप्तान साहब ने वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी किया कार्यक्रम के संयोजक महेश अरोरा  मनीष शंकर अग्रवाल एवं सहयोगी शाने हैदर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर योगदान दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने किया 

इस अवसर पर प्रदेश युवा मंत्री हरिओम बाजपेई, पूर्व भा ज पा जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति बंसल,  आरती उपाध्याय, जिला संरक्षक लक्ष्मण दास बाबानी, नगर अध्यक्ष साजिद खान, सुमन शर्मा  स्कूल स्टाफ, जिला एवं नगर कार्यकारिणी के सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS