जालौन : पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी बंधुओं के साथ मासिक बैठक आयोजित

जालौन : पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारी बंधुओं के साथ मासिक बैठक आयोजित

जालौन : कलेक्ट्रेट सभागार उरई में पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) जालौन की संयुक्त अध्यक्षता में जनपद के सम्मानित व्यापारी बंधुओं, जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु समिति के पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में व्यापारियों द्वारा बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था, पटरी दुकानदारों की समस्या, दिवाली/त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में पुलिस व्यवस्था आदि से संबंधित समस्याओं/सुझावों को रखा गया।

बैठक में दिये गये प्रमुख आश्वासन/दिशा-निर्देश:-

1.  जनपद के सभी प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त, पैदल मार्च एवं पिकेट ड्यूटी बढ़ाई जायेगी।

2.  व्यापारियों से किसी भी प्रकार की रंगदारी/धमकी मांगने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

3.  त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिये गये।

4.  व्यापारी बंधुओं की समस्याओं के त्वरित एवं विधिक निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

5.  सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की गई कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापारी बंधुओं को आश्वस्त किया गया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS